बजून-अधोडा मोटर मार्ग पर जमीं अव्यवस्था

Social Reporting

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भीमताल: बजून-अधोडा मोटर मार्ग की दुर्दशा को लेकर अधोडा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग की मरम्मत के लिए लगाई गई मशीनें मात्र शोपीस बनकर रह गई हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण उन्हें रोजमर्रा के कामों, बच्चों को स्कूल ले जाने, नौकरी पर जाने, साथ ही सब्जी और दूध लेकर जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद भी संबंधित विभागों द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ग्राम पंचायत के लोगों ने ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपते हुए मार्ग को जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख ने स्थिति का जायजा लेने के बाद, अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि तुरंत पोकलैंड मशीन लगाकर मार्ग को साफ किया जाए ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *