भीमताल के तल्लीताल मार्ग पर हुआ डामरीकरण
भीमताल । नगर के तल्लीताल मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से डामरीकरण के काम को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने सड़क से डामर उखड़ने का आरोप लगाया है। कांग्रेसी नेता भूपेंद्र कनौजिया ने कहा कि लोनिवि की ओर कराए जा रहे डामरीकरण की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कनौजिया ने कहा कि सड़क पर किया जा रहा डामरीकरण उखड़ने लग गया है। कनौजिया ने कहा कि इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। कनौजिया ने विभागीय अधिकारियों से गुणवत्ता के साथ डामरीकरण कराने की मांग की है।