भीमताल में लोगों ने भागकर बचाई सांड से जान

Social Reporting

शनिवार को लोगों को हमला करने दौड़ा सांड

भीमताल । मल्लीताल बाजार क्षेत्र में आवारा सांडों का आतंक बना हुआ है। शनिवार को एक सांड ने लोगों को हमला करने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ा। सांड को पीछे दौड़ता हुआ देख लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। निर्वतमान सभासद भानु लोशाली ने कहा कि शनिवार को बाजार में सांड ने लोगों को हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सांड ने लोगों को खुब दौड़ाया। लोशाली ने कहा कि गनीमत रही की सांड के हमले में किसी को चोटें नहीं आई। लोशाली ने कहा कि पूर्व में सांड कई लोगों को हमला कर घायल कर चुके हैं। उन्होंने नगर पालिका ईओ से सांडों को पकड़कर गौशाला भेजने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *