बम बम भोले के जयकारों से गूंजा भीमताल

Social Reporting

भीमताल से आदि कैलाश के लिए रवाना हुए 15 यात्री

29 सितंबर तक यात्रा में शामिल होंगे यात्री

भीमताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से आयोजित आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा रविवार को भीमताल के टीआरसी से शुरू हुई। रविवार को आदि कैलाश यात्रा में शामिल 15 यात्रियों के दल का भीमताल टीआरसी के मैनेजर संजय कुमार ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही यात्रियों को केएमवीएन की ओर से कुमाऊंनी टीपी भी पहनाई गई। भगवान शिव के जयकारों से भीमताल गूंज उठा। रविवार से 29 सितंबर तक आदि कैलाश यात्रा में यात्री शामिल होंगे। यात्रा में तीन कर्नाटक, पांच बैंगलुरु, एक महाराष्ट्र, तीन तमिलनाडु और तीन जम्मू के यात्री शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों को केएमवीएन की ओर बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *