स्युडा के लापता व्यक्ति का शव किच्छा के पास मिला

Social Reporting

विधायक कैड़ा ने की आपदा मद से मुआवजा देने की मांग

भीमताल : ब्लॉक भीमताल की ग्राम सभा स्युडा निवासी देवेंद्र सिंह का शव किच्छा के पास गौला नदी में मिला। वह 13 सितंबर को ओखलकांडा के खनश्यू से अपने घर को लौटते समय लापता हो गया था । जब रात तक वह घर नहीं पहुँचा, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
खोजबीन के दौरान हैडाखान में एक नाले के पास उनकी छाता मिली, जिससे अंदेशा हुआ कि भारी बारिश के बीच नाला पार करते समय वह बह गए होंगे। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा को दी। विधायक कैड़ा ने तत्काल ही पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई करने का आग्रह किया और खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की दो टीमों को गठित किया गया।
युवक का शव किच्छा के पास गौला नदी में मिला, जिसकी पहचान उनके कपड़ों से की गई। विधायक कैड़ा ने जिलाधिकारी उधमसिंह नगर से बात कर शव का पोस्टमार्टम उधमसिंह नगर में करवाया और विधायक कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर इस घटना को आपदा घोषित करने और मृतक के परिजनों को आपदा मद से मुआवजा देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *