पूर्व राज्यमंत्री में खनस्यूं थाने में किया प्रदर्शन
भीमताल । खनस्यूं थाने में रविवार को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में ग्रामीणों ने युवक के साथ मारपीट करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। हरीश पनेरु ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि खनन के नाम पर क्षेत्रीय लोगों से मकान के लिए सामाग्री ले जाने पर पैसे वसूली की जा रही है। पनेरू ने कहा कि पुलिस दरोगा सादिक हुसैन और कांस्टेबल ने युवक की बहुत बुरी तरह से पिटाई की है। इससे युवक को चोटें आई है। पनेरू ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सोमवार तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो मंगलवार को हल्द्वानी एसएसपी कार्यालय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में त्रिलोचन सुयाल, किशोर पलड़िया, लाल सिंह चिलवाल, हरीश सुयाल, दीपक दुर्गापाल, राजू भंडारी, शेखर सुयाल, राजू परगांई, दीपक सनवाल, बची सिंह बोरा, ईश्वर राम मौजूद रहे।