भीमताल में झील विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, अवैध दीवार को किया ध्वस्त

Social Reporting

भीमताल : झील विकास प्राधिकरण नैनीताल ने मंगलवार को पांडेगांव क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की गई थी, जिसमें लगभग 40 नाली जमीन पर हो रही प्लॉटिंग को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
झील विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर अंकित बोरा ने बताया कि प्राधिकरण को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पांडेगांव क्षेत्र में बिना अनुमति के प्लॉटिंग की जा रही है। टीम ने कई बार मौके पर जाकर दस्तावेजों की जांच करनी चाही, लेकिन कोई अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर प्राधिकरण ने अवैध निर्माण को हटाने का निर्णय लिया।
कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन का उपयोग करते हुए लगभग 100 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार को गिरा दिया गया। इस कार्यवाही के तहत प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयों को जारी रखा जाएगा।झील विकास प्राधिकरण की इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट संकेत है कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर लगाम कसने के लिए प्राधिकरण कोई कोताही नहीं बरतेगा। पांडेगांव क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई ने स्थानीय निवासियों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।
कार्रवाई के दौरान जेई अंकित बोरा, इरशाद शिद्दीकी ,गोपाल बिष्ट , प्रेम सिंह आदि
कर्मचारियों मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *