विधायक राम सिंह कैड़ा ने हरियाणा में भाजपा के पक्ष में प्रचार किया

Social Reporting राजनीति

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे हैं। विधायक कैड़ा ने गोहाना विधानसभा के गोहाना मंडल के अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी।

विधायक कैड़ा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश और राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, और जनता का समर्थन उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कैड़ा का हरियाणा प्रवास भाजपा के प्रचार अभियान को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *