सातताल वाईएमसीए में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित
भीमताल । धामपुर सुगर एडवेंचर कप प्रतियोगिता सातताल के वाईएमसीए मैदान में रविवार से शुरू हुई। रविवार को रोहतक क्रिकेट टीम और सहवाग इंटरनेशनल स्कूल की टीम के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए रोहतक टीम ने 20 ओवर में 160 रन बनाए। रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहवाग इंटरनेशनल स्कूल की टीम 144 रन बनाकर आउट हो गई। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच जनक को दिया गया। प्रतियोगिता में अंपायर मुनाजीर अली और उमंग रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए विभिन्न टीमें पहुंची हुई है।