सिख समाज को मिले शैक्षिक संस्थानों का जिम्मा

Social Reporting शिक्षा

भीमताल। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय भीमताल में सिक्ख फेडरेशन हल्द्वानी के सदस्यों ने श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी और खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज हल्द्वानी की समस्या को लेकर सीईओ पुष्कर लाल टम्टा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओ में आपसी विवाद के चलते बीते 12 सालों से से प्रशासक संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अब कोई भी विवाद लंबित नहीं है। सिक्ख समाज का प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उक्त संस्थाओं का संचालन फिर से समाज को दे दिया जाए। ताकि संस्था को स्थापित करने का उद्देश्य पूर्ण हो सके। उन्होंने सीईओ से संस्थाओं का जिम्मा दोबारा सिख समाज को सौंपने की अपील की है। ज्ञापन देने वालों में गुरुप्रीत सिंह प्रिंस, अमनप्रीत सिंह कोहली, परविंदर सिंह प्रिंस, कुलवीर सिंह विक्की, गुरमीत सिंह गुजराल, तरन बिंद्रा, मनमीत सिंह गुजराल, जसतरन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *