बिड़ला संस्थान में तीन दिन कार्यक्रम आयोजित
भीमताल । एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस की ओर से भीमताल के बिड़ला इंस्टीट्यूट में इंटरनेशनल स्पेस ऐप चेलेंज समारोह का उद्घाटन सीडीओ अशोक कुमार पांडे, निदेशक एरीज प्रो. दीपांकर बनर्जी और भुवन भट्ट ने किया। कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न प्रतिभागियों ने 24 घंटे तक काम किया। साथ ही हैकथॉन के समाधान को हल करने को लेकर काम किया गया। प्रतिभागियों ने रोवर रेस और रॉकेट चैलेंज में प्रतिभाग किया। साथ ही स्पेस रोवर्स बनाना और वेस्ट मैटीरियल से रॉकेट बनाने का प्रशिक्षण लिया गया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को टेलिस्कोप के माध्यम से अंतरिक्ष की दुनिया से रूबरू कराया गया। बिड़ला संस्थान के निदेशक डॉ. बीके सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. संदेश त्रिपाठी, नीरज सिंह बिष्ट, कौशल भट्ट, नितिन छिमवाल, सितांगशू देय, प्रशांत मिश्रा, मनीष भट्ट, हरेंद्र बोरा, राकेश पांडे शामिल रहे।