भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक की लधीया नदी पर 3 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बन रहे मोटर पुल का विधायक कैड़ा ने स्थलीय निरीक्षण किया। यह पुल क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है। पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 40 से 50 किलोमीटर का चक्कर लगाकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता था।इस पुल निर्माण के बाद कूकना, बजवाल, आम धार, बेटली, नौलियागांव, धैना, पडॉयल और नेटा सहित अन्य गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी।निरीक्षण के दौरान विधायक कैड़ा ने अधिकारियों को पुल निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।इस मौके पर चिन्ता सिंह, भवानी सिंह नौलिया, शेर सिंह, सुरेश परगाई, गणेश सिंह, दुर्गा दत्त, शोबन सिंह, हेम सिंह, मदन जोशी, प्रकाश सिंह, केसर सिंह, मोहन सिंह और संतोष सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।