डांठ में महिला समूहों ने शुरू की फूलों की खेती

Social Reporting

भीमताल । भीमताल के डांठ में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सिंचाई विभाग की भूमि पर अपर परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल ने फूलों की खेती का उद्घाटन किया। फूलों का काम महिलाओं की ओर से किया जा रहा है। इसकी देखरेख और मार्केटिंग भी महिला समूह की महिलाओं की ओर से की जाएगी। महिलाओं की ओर से नर्सरी का काम भी किया जा रहा है। इससे महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एपीडी ने और ब्लॉक मिशन प्रबन्धक लता सुयाल और एरिया कॉनिटर हर्षिता को समय-समय पर भ्रमण कर फूलों के काम का निरीक्षण करने को कहा है। ताकि समूह की महिलाओं को पूर्ण सहयोग दिया जाये। इससे महिलाओं इस की आजीविका बढ़ाने का प्रयास करते हुए सैलानियों को फूलों की खेती से रूबरू कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *