सीडीओ ने भीमताल में की बीमा योजना की समीक्षा
भीमताल । सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने शुक्रवार को भीमताल विकास भवन में प्रधानमंत्री जीवन बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की बैंक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करी। सीडीओ ने बीमा योजना की समीक्षा करते हुए बैंक अधिकारियों से ग्रामीणों को बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का प्रचार प्रसार गांव-गांव में जाकर शिविर लगाकर करने को कहा। सीडीओ ने कहा कि 20 रुपये सालाना प्रीमियम जमा करने से ग्रामीण 2 लाख रुपये का तक का सड़क दुघर्टना बीमा कवर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत बैंक अधिकारी लोगों को जागरूक करेंगे। सीडीओ ने गांव में अधिक शिविर लगाने को कहा।