भीमताल : निवर्तमान सभासद रामपाल सिंह गंगोला ने शनिवार को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंप कर नगर क्षेत्र में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने और क्षेत्र में बंद पड़ी नालियों की सफाई की मांग की। राम पाल गंगोला ने कहा क्षेत्र में अधिकांश स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है। जिससे क्षेत्र के लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बरसात में पानी निकासी के लिए बनी नालिया चोक पड़ी हुई है। जिससे जगह जगह जल भराव हो रहा है। कहा कि इन समस्याओं से निजात दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपा।