भीमताल : भीमेश्वर महादेव सेवा समिति और सरस्वती पब्लिक स्कूल निशौला के छात्रों ने सोनगांव ऐडी देवता के मंदिर के पास स्थित जंगल में एक विशाल पौधारोपण अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश चन्द्र रौतेला और समिति की संस्थापक सुनीता पाण्डेय ने पौधा लगाकर की। इस अवसर पर आँवला, अखरोट, बांज, आम, पांगर, बांस, कोइराल, जामुन आदि के पौधे लगाए गए। समिति के अध्यक्ष शरद पाण्डेय ने बताया कि उनकी टीम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगातार पौधारोपण और पौधों के संरक्षण का कार्य कर रही है और यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।इस अवसर पर ईशु राठौर, रवि टम्टा, ललिता अरिगम, जय ईटनी, महेश टम्टा, अंजलि, मिनाक्षी भगत, सौरभ जोशी, पुष्पा सुयाल, संजय बिष्ट, नुबीन जोशी, कृपाल रौतेला, गिरीश इटनी आदि उपस्थित थे।