मृतक धानाचूली में बर्तन बनाने का काम करता था
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
भीमताल । धानाचूली बैंड में लौहार की दुकान चलाने वाले एक युवक का शव सोमवार की सुबह दुकान के कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक के शव दिखाई देने की सूचना पर धानाचूली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव की शिनाख्त जगदीश चंद्र (45) पुत्र शिवराम निवासी धानाचूली के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा है। पुलिस के अनुसार मृतक धानाचूली बैंड के पास बर्तन बनाने का काम करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि जगदीश रविवार को हल्द्वानी से सामान लेकर शाम चार बजे ध धानाचूली दुकान पहुंचा था। साथ ही उसने लोगों से तबीयत खराब होने के चलते दुकान में ही रुकने की बात कहीं थी। सोमवार की सुबह जब लोग उसकी दुकान में पहुंचे तो उसका शव कमरे के अंदर लटका मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव हल्द्वानी पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के घर में चार लड़कियां, एक लड़का और पत्नी है। घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल हैं। थानाध्यक्ष कमित जोशी ने कहा कि शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है साथ ही मामले की जांच कर रहे हैं।