देश विदेश में खगोलीय घटनाओं का विश्लेषण किया जा रहा है: डॉ नीलम पवार

Social Reporting शिक्षा

अंतरिक्ष दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

भीमताल। नगर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम “भारत की अंतरिक्ष गाथा चांद की सतह को छूते हुए जीवन का स्पर्श है”। इस अवसर पर मुख्य वक्ता आर्यभट्ट परीक्षण विज्ञान शोध संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर नीलम पवार ने बताया देश और विदेश में खगोलीय घटनाओं का विश्लेषण किया जा रहा है। और किस तरह भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में व्यापक अन्वेषण कर रहा है। साथ ही चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग और उसकी तकनीकी पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। बताया की उनके द्वारा एरीज में किया जा रहे विभिन्न शोध कार्यों के द्वारा किस तरह तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य ललित प्रसाद तिवारी ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम पर अपने विचार रखें। शैलेंद्र धपोला ने उनसे जुड़े संस्मरणों को बताया। डॉक्टर प्रेम सिंह मेवाड़ी ने भारतीय वैज्ञानिकों के कार्यों का व उनके योगदानों से सभी को परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण शिक्षक भूपेंद्र कश्मीरा व मिताली गुप्ता ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में डॉक्टर शैलेंद्र धपोला, राजेश पांडे, रेखा तिवारी, कविता मेहरा, डॉक्टर आरती जैन, मनोज चौधरी, डॉक्टर प्रेम सिंह मेवाड़ी, दिव्यांशु, प्रीति, अनुपम, भूपेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *