भोर्सा – पिंनरो मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का शुभारंभ

Social Reporting
भोर्षा – पिनरो मोटर मार्ग पर डामरीकरण का शुभारंभ करते विधायक राम सिंह कैडा

विधानसभा भीमताल के ग्राम सभा भोर्षा, छोटा कैलाश, पिनरो, पिनसेला , बानना धूरा और जगलियागांव मोटर मार्ग पर डामरीकरण नही होने से ग्रामीणों व किसानो को परेशानियों का सामना करना पड़ता था ।कच्चा मार्ग होने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती थीं । विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा इस मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की गई थी ।उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की इस परेशानी को देखते हुए 17 किमी मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 2करोड़ 65 लाख शासन से स्वीकृति कराने के बाद मंगलवार को मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक कैड़ा ने कहा हर गांव तक सड़क का निर्माण कार्य करना हमारी प्राथमिकता है जिस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है । ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *