भीमताल : हरमन माइनर डिग्री कॉलेज / एसओएस जे.एन. कौल शिक्षण संस्थान के बी.एड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षणार्थियों ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष के बी.एड परीक्षा परिणाम में संस्थान के सभी छात्रों ने शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है, जो कि संस्थान के लिए गर्व की बात है।
संस्थान की छात्रा पूनम सुयाल ने 86.24 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान , महक पडियार ने 85.88 प्रतिशत और दीप्ति पडियार ने 85.59 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा किया। इन शानदार अंकों के साथ, सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में बी.एड की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अतिरिक्त, संस्थान की छात्राओं ने इस वर्ष सीटेट परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान में छात्रों को बी.एड प्रशिक्षण के साथ-साथ सीटेट और यूटेट की तैयारी भी करवाई जाती है, जिससे वे विभिन्न शिक्षण परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें।संस्थान की प्राचार्या, डॉ. मुक्ता ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


