सरस्वती पब्लिक स्कूल भीमताल में कुमाऊंनी भाषा वाक एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Social Reporting

भीमताल : सरस्वती पब्लिक स्कूल, निशौला भीमताल ने अपने संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष स्व. नैत्र सिंह रौतेला की स्मृति में कुमाऊंनी भाषा वाक एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में शहर और आसपास के कुल आठ विद्यालयों के 32 छात्रों ने भाग लिया। वाक प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मैत्री बिष्ट प्रथम स्थान, हिमांशी बदानी दूसरे और अनुज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में सुरभि ने पहला स्थान, मोनिका पलडिया ने दूसरा स्थान और कंचन जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
क्विज प्रतियोगिता में विशाल लोहान और चंद्रेश पांडे की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मी आर्य और हर्षिता कुल्याल ने दूसरा स्थान तथा अर्चित भट्ट और सौरभ पलडिया की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 1000 रुपये, दूसरे स्थान पर रहे छात्रों को 750 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 500 रुपये नगद पुरस्कार के रूप में दिए गए। अन्य सभी प्रतिभागियों को स्कूल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट व विशिष्ट अतिथि एडवोकेट बी. एस. कार्की, बी. एस. भोज, विपिन सनवाल, चंद्रशेखर बृजवासी, धीरज मेहता, पीटीए अध्यक्ष रामपाल सिंह गंगोला, हंसा बृजवासी, सुनीता पांडे और लीलावती पलडिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *