भीमताल : भीमताल के मिनी स्टेडियम में रविवार को भीमताल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (BSA) द्वारा भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि नरेश चौहान, देवेंद्र चनौतिया, BSA के अध्यक्ष एडवोकेट सचिन बेलवाल और भूपेंद्र कन्नौजिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता में भीमताल, हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली सहित अन्य क्षेत्रों की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन कुल 12 मुकाबले खेले गए, जिसमें BSA, एरोज, बिठोरिया और लेकसिटी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।
निर्णायक के रूप में नितिन बिष्ट और तुषार रावत ने भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के दौरान शरद पांडे, धीरज जोशी, सूर्यवीर, वीरेंद्र, प्रियांशी, हर्षित, मृदुल, आर्यन, गोलू, अक्षत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।