धानाचुली : सरस्वती शिशु मंदिर में देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के निरीक्षक कृष्ण सिंह बिष्ट मौजूद थे। विशेष अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री रोहित कौशिक ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्रमुख शिक्षाविद गोपाल सिंह बिष्ट, पूर्व छात्र एवं कोषाध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह बिष्ट, कृष्ण चंद्र और अन्य अभिभावक व विद्यार्थी भी समारोह में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि रोहित कौशिक ने विद्यालय की छत के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया, जबकि मुख्य अतिथि कृष्ण सिंह बिष्ट ने विद्यालय में एक विशाल कक्ष के निर्माण का वादा किया।