रामपुर से फरार चल रहे बोरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भीमताल : नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, जो दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर आरोपों में फरार चल रहे थे, को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। बोरा पिछले 23 दिनों से पुलिस की नजरों से बचते फिर रहे थे। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी। सूत्रों के अनुसार, बोरा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था और उनके फरार होने के दौरान कुछ लोग उसकी लगातार मदद कर रहे थे। पुलिस को शक था कि इन्हीं लोगों की मदद से वह पुलिस से बचते आ रहा था। मामले में पुलिस ने पहले ही परिवहन विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है।मुकेश बोरा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि इस मामले ने पिछले कुछ समय से जिले में सनसनी फैला दी थी।