जैविक खेती में हर्ष को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Social Reporting

भीमताल । देहरादून में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एचओएएएस में धारी ब्लॉक के जैविक किसान हर्ष सिंह डंगवाल को पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। हर्ष रसायन, कीटनाशक से मुक्त जैविक खेती करते हुए अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने जैविक पाठशाला की स्थापना कर वैज्ञानिकों को समय-समय पर आमंत्रित कर जैविक खेती का प्रशिक्षण निशुल्क दे रहे हैं। साथ ही उन्नत बीज, पशुआहार और पौधों का वितरण विभागो के सहयोग से कराया है। बारिश का पानी संरक्षित कर मत्स्य पालन से उस संचित जल से टपक सिंचाई से उत्पादन को गुणवत्तापूर्ण बनाया है। साथ ही कुणाप जल, बीजामृत, जीवामृत, खट्टी छाछ, पंचगव्य, घन जीवामृत का निर्माण के बाद छिड़काव कर मृदा उर्वरता को बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि गौमूत्र, राख का भी छिड़काव कीटनाशक के लिए फसलों में किया जाता है। इससे फसल संरक्षण, मृदा की उर्वरता में वृद्धि और लागत मूल्य में भी कमी आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *