बिरला संस्थान में शुरू हुआ तीन दिवसीय कार्यक्रम
भीमताल। बिरला संस्थान भीमताल में शनिवार को एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से तीन दिवसीय नाशा इंटरनेशनल स्पेस एप्स चैलेंज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व वैज्ञानिक आईआईए डॉक्टर भुवन भट्ट, डॉक्टर कुंतल मिश्रा, रुपिन थापा, शुभम कुमार, राहुल, अजय रावत और बिरला संस्थान के निदेशक डॉक्टर बीके सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में पूरे भारत से 50 से अधिक टीमों ने भाग लिया है। जिनमें पंजाब, देहरादून आदि के विभिन्न कॉलेजों से 6 सदस्यों की टीमों ने हिस्सा लिया है। कार्यक्रम में प्रतिभागी अंतरिक्ष अन्वेषण से संबंधित 20 से अधिक मौजूदा समस्याओं पर काम करेंगे और उनके समाधान के लिए एक ऐप विकसित करेंगे। कार्यक्रम की शीर्ष तीन टीमों को नासा की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। एस्ट्रो वर्ष के सीईओ अजय रावत ने दो विजेता टीमों को एस्ट्रो स्टॉप्स ऑब्जर्वेटरी में दो दिन और एक रात के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर देने की घोषणा की। इस दौरान कार्यक्रम में डॉक्टर संदेश त्रिपाठी, नीरज सिंह बिष्ट, नितिन, मनीष भट्ट, प्रशांत मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।