भीमताल में लक्ष्मी सजाओं प्रतियोगिता संपन्न
भीमताल। मां कैचुला देवी त्रिवेणी संगम कला समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को रामलीला मैदान मल्लीताल में गेरू और बिस्वार से चौकी, लक्ष्मी बनाओ और सजाओ के साथ ऐपण प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में महिलाओं और छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लक्ष्मी बनाओ प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ऐपण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सुषमा चौधरी प्रथम, डिंपल बिष्ट, द्वितीय, ममता जोशी तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पूर्णिमा साह और हरिप्रिया साह ने निभाई। कार्यक्रम में निधि साह, हेमा नेगी, तनुजा जोशी, सीमा नेगी, चित्रा गोस्वामी, प्राची नेगी, मीना बिष्ट, रेखा नेगी, रति बंसल सिंघल शामिल रहे।