गणित, जीव विज्ञान और कॉमर्स के छात्र ले सकेंगे पाठ्यक्रम का लाभ
भीमताल। नगर के बिरला संस्थान में अब से बीसीए पाठ्यक्रम को शुरू किया गया। संस्थान के कुलसचिव डॉ हेम चंद्र पांडे ने बताया इस वर्ष से संस्थान में बीसीए पाठ्यक्रम को शुरू किया गया है। बीसीए तीन वर्ष का रहेगा। कहा कि इंटरमीडिएट विद्यार्थियों जिन्होने हाइस्कूल में गणित विषय से पड़ा हो वो छात्र आवेदन कर सकते है। साथ ही इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और कॉमर्स के विद्यार्थी भी इस कोर्स का लाभ उठा सकेंगे। हेम पांडे ने कहा उत्तराखंड सरकार द्वारा बीसीए पाठ्यक्रम के लिए अनापत्ति पत्र जारी कर दिया गया है। कहा की छात्रों के प्लेसमेंट को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में विभिन्न ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। ताकि शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हो सके। वहीं निर्देशक प्रोफेसर बीके सिंह ने सभी अध्यापकों को नए पाठ्यक्रम खुलने पर बधाई दी।