भीमताल (नैनीताल) भीमताल के ग्राफिक एरा परिसर में बुधवार को फिजिक्स ओलंपियाड की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आर एस भट्टाचार्य, समन्वयक एशियन फिजिक्स ओलंपियाड प्रो विजय गुप्ता और परिसर निदेशक प्रो एम सी लोहानी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला से भारतीय भौतीकी शिक्षक परिषद मुंबई की प्रो रेखा धोरपड़े ने छात्र – छात्राओं को उनके शैक्षिक तथा सामाजिक जीवन में होने वाले लाभ की जानकारी दी।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं का भौतिक विज्ञान रुचि एवं ज्ञान का विकास करने के साथ-साथ उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है । भारतीय भौतीकी शिक्षक परिषद शिमला के अध्यक्ष प्रो. पीके आहलूवालिया ने कार्यशाला के उद्देश्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों द्वारा स्मार्टफोन तकनीक का प्रयोग करते हुए प्रकाश के स्पेक्ट्रम का अध्ययन, तरंगों के दोलन पर चुंबकीय प्रभाव से संबंधित प्रयोग और इलेक्ट्रिक क्रिस्टल से संबंधित प्रयोगों का प्रदर्शन पारस्परिक भागीदारी द्वारा किया गया। साथी छात्र-छात्राओं को उक्त प्रयोग के दैनिक जीवन में होने वाले अनुप्रयोगों से परिचित करवाया।कार्यशाला में प्रो आरएस भट्टाचार्य, प्रो विजय गुप्ता, रौकी चौधरी, द्वारा विभिन्न देशों में आयोजित किए गए भौतिक ओलंपियाड से संबंधित प्रयोग का प्रदर्शन विद्यालय छात्र-छात्राओं के साथ किया। प्रथम दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली और डीवीटो स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
