सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए चला विधिक साक्षरता शिविर

Social Reporting

भीमताल : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार शुक्रवार को तिकोनिया चौराहा, भीमताल में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को यातायात नियमों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। अभियान का संचालन भीमताल थाना प्रभारी एसआई जगदीप सिंह नेगी और सीपीयू यूनिट के अधिकारी द्वारा किया गया।शिविर में नवाब खान ने राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत निशुल्क विधिक सहायता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है। खासतौर पर ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट की सवारी, और अवैध ड्राइविंग पर विशेष जोर दिया गया।
खान ने जनता को बताया कि पुलिस मित्र की सहायता लेना नागरिकों के लिए हमेशा फायदेमंद साबित होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस समाज की मित्र होती है और कोई भी गैर-कानूनी कार्य नहीं करना चाहिए।
भीमताल थाने से हुकम सिंह और ललित सिंह ने भी सड़क सुरक्षा के नियमों पर बल दिया। उन्होंने बताया कि 18 साल से कम उम्र के युवाओं को दोपहिया और चारपहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए। इसके अलावा, ओवर स्पीड, बिना ड्राइविंग कागजात, ट्रिपल राइडिंग, और बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने पर सरकार द्वारा लगाए जाने वाले जुर्माने के बारे में भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *