भीमताल झील से सिल्ट हटाना शुरू

Social Reporting

सिंचाई विभाग ने गुरुवार से हटाई सिल्ट

भीमताल झील से सिल्ट निकलती मशीन

भीमताल : सिंचाई विभाग ने गुरुवार को भीमताल झील में जमी सिल्ट को हटाने का काम शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से एक मशीन से सिल्ट हटाई जा रही है। गुरुवार को सिल्ट हटाते समय मशीन के सिल्ट में फंसने की समस्या बनी रहे। विभाग की ओर से हटाई जा रही सिल्ट को झील किनारे रखा जा रहा है। बाद में सिल्ट को डंपरों के माध्यम से निकाला जाएगा। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता दिनेश रावत ने कहा कि मशीन की मदद से सिल्ट हटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सिल्ट निकालते समय मशीन झील की सिल्ट में फंस गई। साथ ही कहा कि दो फिट सिल्ट को निकालने के साथ झील में पानी आने से परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सिल्ट हटा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *