शिक्षा सचिव से मुलाकात कर शिक्षकों की रिक्तियों को जल्द भरने की मांग

Social Reporting

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने देहरादून सचिवालय में शिक्षा सचिव रवि नाथ रमन से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र में शिक्षकों की कमी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। विधायक कैड़ा ने शिक्षा सचिव को बताया कि भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों में कई शिक्षक पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं, जिसके कारण स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है।
विधायक ने कहा कि इन क्षेत्रों के कई प्राथमिक विद्यालय केवल शिक्षा मित्रों के सहारे चल रहे हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। परिणामस्वरूप, अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए अन्यत्र स्थानांतरित करने पर मजबूर हो रहे हैं।विधायक कैड़ा ने सचिव से आग्रह किया कि भीमताल विधानसभा के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल, माध्यमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज में जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने हाईस्कूलों को उच्चीकृत करने की भी मांग की, ताकि स्थानीय छात्रों को बेहतर अवसर मिलें और पलायन की समस्या पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *