भीमताल: हरमन माइनर डिग्री कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यशाला का समापन सफलतापूर्वक हुआ। कार्यशाला के दूसरे दिन यूनाइटेड किंगडम के लंदन से देवऑप्स कंसलटेंट और सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्री प्रकाश मेहरा मुख्य वक्ता के रूप में जुड़े। उन्होंने बी.एड. प्रशिक्षुओं को शिक्षा के क्षेत्र में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) के उपयोग और उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
संस्थान की प्राचार्या, डॉ. मुक्ता ने कहा कि वर्तमान समय में आई.सी.टी. व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आई.सी.टी. का उपयोग करके शिक्षक छात्रों में रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा दे सकते हैं।
कार्यशाला का संचालन डॉ. मंजू नेगी, नितिन भगवाल और राजेंद्र सिंह खाती ने किया। कार्यशाला में हरमन माइनर डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सिटी वूमेन कॉलेज, लखनऊ की छात्राओं ने भी भाग लिया।
इस दो दिवसीय कार्यशाला में बीना नेगी चौधरी, नेत्र प्रसाद गौतम, गणेश चंद्रा, राम कृष्ण, डॉ. हेमा मेहरा, डॉ. विनीता राय, शीतल सिंह मौर्या, दीपक देशवाल, डॉ. सतीश चंद्रा, डॉ. पूनम मेहता, दिगम्बर, मुकेश कुमार, नीरज कुमार, और पूजा आर्या शामिल हुए ।
कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में आई.सी.टी. के बढ़ते महत्व को समझाना और इसका प्रभावी उपयोग सिखाना था, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी पाया।