13 वर्षीय वैष्णवी वर्मा

भीमताल की 13 वर्षीय वैष्णवी ने हासिल की ब्लैक बेल्ट

Social Reporting खेल

भीमताल : औरों मार्शल आर्ट एकेडमी भीमताल द्वारा आयोजित बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता में ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल की कक्षा 9 की छात्रा, वैष्णवी वर्मा ने ब्लैक बेल्ट हासिल कर एक बड़ा मुकाम हासिल किया। 13 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि प्राप्त कर वैष्णवी ने अपने माता-पिता, देवेश वर्मा और हिमांशी वर्मा का नाम रौशन किया है।वैष्णवी वर्मा, भीमताल की रहने वाली हैं और उन्होंने सात वर्षों के अथक परिश्रम के बाद यह सफलता प्राप्त की है। इस सफर में वैष्णवी ने अनुशासन, समर्पण और मेहनत का परिचय दिया है। उनका सपना है कि वह अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतें।सिकाई इंडिया के महासचिव, सिहान हिमांशु कुलेठा ने वैष्णवी वर्मा और उनके माता-पिता को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *