विधायक कैड़ा ने पहाड़पानी में जनता दरबार लगाकर सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं

Social Reporting

सरस्वती शिशु मंदिर पहाड़पानी को विकास कार्यों हेतु दिये 3 लाख

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के सरस्वती शिशु मंदिर, पहाड़पानी में जनता दरबार लगा कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, और सड़क जैसी समस्याएं विधायक और अधिकारियों के सामने रखीं।
विधायक कैड़ा ने समस्याओं को सुनकर तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।इस मौके पर विधायक कैड़ा ने सरस्वती शिशु मंदिर के विकास के लिए अपनी विधायक निधि से 3 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और उनका निरंतर प्रयास जारी है।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रकाश चंद्र, जीवन बर्गली, कृष्णा मेलकानी, एडीएम केएन गोस्वामी सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *