टीचर एजुकेटर फॉर्म ने प्रवक्ताओं को पृथक कैडर में शामिल करने की मांग, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

Social Reporting

भीमताल : टीचर एजुकेटर फॉर्म के प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) में कार्यरत प्रवक्ताओं को पृथक कैडर में सम्मिलित करने की मांग को लेकर विधायक राम सिंह कैड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
टीचर एजुकेटर फॉर्म के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह मेवाड़ी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत जिला स्तर पर अकादमिक अनुसंधान और प्रशिक्षण को सुदृढ़ बनाने के लिए डाइट संस्थानों को मजबूत और सुव्यवस्थित करना अत्यंत आवश्यक है। इस क्रम में, सरकार द्वारा बनाए जा रहे पृथक कैडर में उन सभी अकादमिक सदस्यों को समायोजित करने की मांग की गई है, जो लंबे समय से सेवा में हैं।
डॉ. मेवाड़ी ने कहा कि इन सदस्यों का अनुभव और उनकी विशेष योग्यताएं कैडर निर्माण के दौरान ध्यान में रखी जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह मेवाड़ी के साथ डॉ. कमल किशोर, डॉ. पूरन सिंह, डॉ. शैलेंद्र धपोला, तनुजा जोशी और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *