भीमताल : बाल विकास परियोजना धारी के सौजन्य से आज दुदुली ग्राम सभा के आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण माह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोषण से संबंधित स्टाल लगाए गए और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बाल विकास परियोजना अधिकारी नीता दीक्षित ने दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में किशोरियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई।मुख्य अतिथि नीता दीक्षित ने संतुलित आहार के महत्व और जंक फूड से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किशोरी बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनने पर जोर दिया।एएनएम सरोजिनी धनी ने कीड़े की दवाई और टीकाकरण के बारे में बताया।कार्यक्रम में 1098 और 181 हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी गई। अंत में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेमा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ललिता, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवदत्त शर्मा, शाकिर हुसैन, गिरीश चंद्र शर्मा, नंदी आर्य, जया बेलवाल, ललिता बेलवाल, निर्मला पुष्पा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।