जंगली जानवरों से बचाव के लिए लगाई जाए सोलर लाइट

Social Reporting

सौनगांव की ग्राम प्रधान ने सीडीओ से की मांग

भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम सभा सौनगांव के ग्रामीणों ने गांव में सोलर लाइट नहीं होने से रात के समय जंगली जानवरों से बचाव के लिए सोलर लाइट लगाने की मांग की है। ग्राम प्रधान लीलावती पलड़िया ने सीडीओ अशोक कुमार पांडे को ज्ञापन देकर बताया कि सौनगांव में सोलर लाइट के नहीं होने से रात के समय लोगों को जंगली जानवरों का भय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तेंदुए और अन्य जानवर लगातार दिखाई देते हैं। उन्होंने सीडीओ से ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र में सोलर लाइटों की स्वीकृति दिलाने को कहा। ताकि सोलर लाइट लगने से ग्रामीणों को रात के समय अंधेरे का सामना न करना पड़े।मांग करने वालों में माया पलड़िया, नीमा पलड़िया, भीमराम, रेखा पलड़िया, अनीता नयाल,लीला सांगुड़ी आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *