महिला समूहों की मासिक बैठक: उपजाऊ भूमि की सुरक्षा पर चर्चा

Social Reporting शिक्षा

भीमताल : ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के पंचायत घर में ग्राम प्रधान राधा कुल्याल की अध्यक्षता में महिला समूहों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समूह के सदस्यों ने माह भर के क्रियाकलापों की जानकारी साझा की और पंच सूत्र का पालन करने के संबंध में विचार-विमर्श किया।बैठक के दौरान महिलाओं ने विगत दिनों हुई भारी वर्षा से जगह-जगह उपजाऊ भूमि के बहने से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कृषि विभाग से भू कटाव रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।इस अवसर पर मीना कुल्याल, रमा देवी, लीला देवी, ममता देवी, प्रेमा देवी, शांति देवी, मुन्नी देवी, पार्वती देवी, रीप परियोजना से ममता देवी, उपासना कनवाल और द हंगर प्रोजेक्ट से नीमा आर्य, लक्ष्मी आर्य समेत अन्य समूह के सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *