सीडीओ ने विकास भवन में की बैठक
भीमताल । विकास भवन भीमताल में सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने शनिवार को आठ विकासखंडों के बीडीओ के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। सीडीओ ने हल्द्वानी और कोटाबाग ब्लॉक में मनरेगा योजना और स्वजल के निर्माण कार्यों में धीमी गति मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। सीडीओ ने बीडीओ से निर्माण कार्यों में तेजी नहीं लाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है। उन्होंने 15 दिनों में कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देने को कहा है। सीडीओ ने विकासखंडों में किए जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ करने को कहा है। सीडीओ ने महिला समूहों को एनआरएलएम से जोड़ने को कहा है।