बंद शौचालय को खोलने को लोगों ने की नारेबाजी

Social Reporting

चनौती में लाखों से बने शौचालय में लगा ताला

भीमताल । नौकुचियाताल के अंतिम छोर पर्यटक स्थल चनौती में छह महीने से सुलभ शौचालय में ताला लगा होने से स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। रविवार को स्थानीय लोगों, पर्यटन कारोबारियों और नाव चालकों ने प्रशासन को लेकर नारेबाजी की। नाव चालक कल्याण समिति अध्यक्ष दुर्गादत्त पलड़िया ने कहा कि शौचालय बंद होने की शिकायत सीएम पोर्टल में दर्ज कराने के साथ डीएम को भी सूचना दी है। लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है। पलड़िया ने कहा कि शौचालय के बंद रहने से सैलानी खुले में शौच करने को मजबूर हैं। इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जल्द शौचालय को नहीं खोला गया तो धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस दौरान पूरन भट्ट, हरीश पलड़िया, शंकरदत्त दनाई, पवन भट्ट, रमेश शर्मा, रमेश भट्ट, मनोज पलड़िया, कमल भट्ट, गिरीश दनाई शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *