बिना लाइफ जैकेट पहने बोटिंग करने पर सैलानियों पर लगा जुर्माना

Social Reporting पर्यटन

भीमताल पुलिस ने की चालानी कार्यवाही

भीमताल । थाना पुलिस ने भीमताल झील में गुरुवार को बिना लाइफ जैकेट पहने बोटिंग करने और खड़े होकर जान को खतरे में डालने पर तीन सैलानियों पर चालानी कार्यवाही की है। साथ ही भविष्य में दोबारा बिना लाइफ जैकेट पहने बोटिंग करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने कहा कि भीमताल झील में कुछ सैलानी बिना लाइफ जैकेट पहने नाव में खड़े होकर खुद की जान को खतरे में डालते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि तीन सैलानियों को पकड़कर थाने लाया गया और तीनों का चालान काटने के बाद छोड़ा गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि नाव चालकों को भी बिना लाइफ जैकेट पहनने बोटिंग कराने पर चालानी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *