भीमताल : हरमन माइनर स्कूल भीमताल के प्रधानाचार्य के डी सिंह ने जुलाई माह में स्कूल से सेवा निर्वित होकर माइंड पॉवर यूनिवर्सिटी भीमताल में डायरेक्टर कम्युनिकेशन का पद ग्रहण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर योगेश यादव, वाइस चांसलर श्वेता भोसले, ग्रुप डायरेक्टर जगदीश प्रसाद (पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा) और देवेंद्र सिंह बोहरा ने के डी सिंह का पुष्पगुच भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर योगेश यादव ने कहा, “मेरा परिवार और बड़ा हो गया है। विश्वविद्यालय परिवार उनके अनुभव और कार्यों से लाभान्वित होगा।के डी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय परिवार से जुड़ कर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। विश्वविद्यालय के चौमुखी विकास के लिए मैं अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार सहयोग करूंगा।”