भीमताल (नैनीताल)। जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण खरीदने के लिए अब 7000 की धनराशि दी जाएगी। शासन से 3500 रुपये की धनराशि को बढ़ाकर 7000 कर दिया है। धनराशि का लाभ डॉक्टर की लिखित संस्तुति के बाद ही दिया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जनपद में दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण खरीदने के लिए शासन की ओर से दी जाने वाली 3500 की धनराशि को बढ़ाकर 7000 कर दिया गया है। घिल्डियाल ने कहा कि डॉक्टरों की ओर से कृत्रिम उपकरण खरीदने की संस्तुति के बाद ही धनराशि का लाभ दिया जाएगा।