भीमताल : भीमताल के डाट क्षेत्र में आदर्श रामलीला कमेटी डाक बंगला द्वारा गुरुवार से रामलीला मंचन किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष गोपेश बिष्ट ने बताया कि रामलीला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मंचन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। रामलीला मंचन के दौरान रामायण के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया जाएगा, जिससे स्थानीय दर्शक धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर सतीश टम्टा, पंकज उप्रेती, डीके डालाकोटी, देवेंद्र, विक्रम जीना, मोहित श्रीवास्तव, पंकज गिरी, गौरव पांडे, कैलाश पांडे, संजय सुयाल, दिनेश सांगुडी, गौतम मटियाली और हिमांशु गिरी जैसे कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।