मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर समस्याओं के समाधान की माँग करते विधायक राम सिंह कैडा

विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से की भीमताल विधानसभा की समस्याओं का समाधान करने की मांग

Social Reporting राजनीति

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल के किसानों को एचडीएफसी एग्रो कंपनी ने पिछले दो साल से आलू बीमा की राशि मानकों के अनुरूप नही दी जा रही है जिस कारण किसान परेशान है। साथ ही विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानो को आलू बीमा दिलाने, ओखलकांडा अस्पताल का उच्चीकरण करने, काठगोदाम से हैड़ाखान मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त हिस्से को सही करने , भीमताल बाईपास नहर कवरिंग करने ,भीमताल विधानसभा क्षेत्र में मोटर मार्गों पर डामरीकरण करने व क्षेत्र में नए लगे बीएसएनएल टावरो पर संचार व्यवस्था सुचारू करने आदि समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *