16 से 21 जुलाई तक होगा आयोजन
विकास भवन सभागार मे सोमवार को विधायक राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में हरेला महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित पक्षों व स्थानीय नागरिकों के मध्य चर्चा की गई। बैठक मे विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल के रामलीला मैदान में 16 से 21 जुलाई तक आयोजित होने वाले हरेला महोत्सव को इस वर्ष भव्यतम रूप दिया जायेगा। विधायक कैड़ा ने एसडीएम प्रमोद कुमार से महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासन स्तर से सभी विभागीय आशिकारियों , स्थानीय सांस्कृतिक मंचों व नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर मेले को ऐतिहासिक बनाने हेतु आह्वान किया गया। कैड़ा ने कहा कि भीमताल का हरेला महोत्सव बुजुर्गों की देन है तथा वर्ष दर वर्ष इसका बढ़ता स्वरूप दूर-दूर् तक के ग्रामीणों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि इन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मेले में मुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद को आमंत्रित किया जायेगा। उन्होने हरेले पर भीमताल में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने का भी आह्वान किया। बैठक मे एसडीएम तथा मेलाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि मेले को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समितियों का गठन कर स्थानीय लोगों इस विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। इसके लिए जल्द ही फिर से बैठक की जाएगी। साथ ही कहा कि मेले में दुकानों और झूले के लिए टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। प्रभारी ईओ उदयवीर सिंह ने कहा कि नगर पालिका की ओर से मेले के सफल आयोजन हेतु कार्मिकों को दायित्व सौंपे जायेंगे तथा स्वच्छ्ता,पेयजल, बिद्युत आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
स्थानीय रंगकर्मी पूरन जोशी बालाजी ने बताया कि दिन मे होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु उत्तराखंडी स्टार कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों, संस्थानों, विद्यालयों आदि को भी मंच प्रदान किया जायेगा। नागरिकों बैठक में मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, मनोज भट्ट, भूपेंद्र कनौजिया, अनिल चनौतिया, प्रदीप पाठक, पंकज जोशी, गुंजन रौतेला, योगेश तिवारी, नीरज कुमार, रामपाल सिंह गंगोला, सुनीता पांडे, सीमा टम्टा, शरद पांडे, प्रकाश आर्या, आशु पाठक, आशा आर्या शामिल रहे।
——————————————————————
ब्लॉक रोड में तीन हाईटेक शौचालय है।जो पर्यटन सीजन के दौरान भी बंद पड़े रहे । नगर पंचायत को हरेले मेले के दौरान इन शौचालय में पानी की व्यवस्था कर सुचारू करना चाहिए ।
प्रदीप पाठक
ज़िला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा
——————————————————————
यह मेला हमारी सामाजिक व सांस्कृतिक पहचान है इसके सफल आयोजन हेतु नगर के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।
कमला आर्या
मण्डल अध्यक्ष भाजपा, भीमताल
——————————————————————
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी लोगो के सहयोग से मेले का भव्य आयोजन किया जायेगा । मेले में आने वाले सभी नागरिक ,कलाकार व व्यापारी हमारे मेहमान है सभी को सह- सम्मान दिया जाएगा ।
देवेंद्र सिंह चनौतिया
निवर्तनमान नगर पंचायत अध्यक्ष
——————————————————————

