सीडीओ से की समस्या हल कराने की मांग

ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन भीमताल। विकास भवन सभागार में गुरुवार को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ ने अपनी समस्याओं को हल कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह जलला ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारियों की अभी तक वार्षिक चरित्र […]

Continue Reading

झील की टूटी रेलिंगें जल्द कराए सही

भीमताल । भीमताल झील किनारे जगह-जगह टूटी रेलिंगें दुघर्टनाओं की वजह बनी हुई है। क्षेत्र के लोग सिंचाई विभाग के अधिकारियों से रेलिंगों को सही कराने की मांग करते आ रहे हैं पर कोई कार्यवाही नहीं होने से लोग नाराज हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने कहा कि भीमताल झील में टूटी हुई रेलिंगे रोजाना […]

Continue Reading

जिला योजना के निर्माण कार्यों की होगी जांच

कमलताल और हैडियागांव में अधिकारियों ने की जांच भीमताल । जिला योजना के वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद में विभिन्न विभागों की ओर से किए गए निर्माण कार्यों की जांच बुधवार से शुरू कर दी गई है। जिला योजना समिति के उपसचिव डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बुधवार को नौकुचियाताल के कमलताल में जिला योजना […]

Continue Reading

अलचौना में एवीएनएल लगाएगा सोलर लाइट

अर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने की बैठक भीमताल । ग्राम पंचायत अलचौना में जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों और किसानों को बहुत जल्द निजात मिलेगी। जंगली जानवरों से रात के समय अंधेरे को दूर करने के लिए अर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड सीएसआर की धनराशि से सोलर लाइट लगाने की कार्ययोजना तैयार की […]

Continue Reading

गौशाला में घुसकर गुलदार ने मारी गाय

जंगलियागांव में गुलदार के आतंक से लोग परेशान भीमताल । ग्राम पंचायत जंगलियागांव के तोक शिमाला में बीते कुछ समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है। मंगलवार की रात गुलदार ने किशोर चंद्र की गाय को गौशाला का दरवाजा तोड़ कर मार दिया। किशोर ने बताया कि सुबह गौशाला के अंदर गाय को मरा […]

Continue Reading

छात्र का भविष्य बनाने में शिक्षकों का अहम योगदान

चमोली में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण भीमताल । ओखलकांडा विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमोली में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक (एफएलएन) का प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों ने नवाचार, शिक्षण कार्य में होने वाली गतिविधियां, सामाजिक सहयोग से स्कूलों का संचालन, पुस्तकालय निर्माण, प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को गणित […]

Continue Reading

सिख समाज को मिले शैक्षिक संस्थानों का जिम्मा

भीमताल। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय भीमताल में सिक्ख फेडरेशन हल्द्वानी के सदस्यों ने श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी और खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज हल्द्वानी की समस्या को लेकर सीईओ पुष्कर लाल टम्टा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओ में आपसी विवाद के चलते बीते 12 सालों से से प्रशासक […]

Continue Reading

शिक्षा सचिव से मुलाकात कर शिक्षकों की रिक्तियों को जल्द भरने की मांग

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने देहरादून सचिवालय में शिक्षा सचिव रवि नाथ रमन से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र में शिक्षकों की कमी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। विधायक कैड़ा ने शिक्षा सचिव को बताया कि भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों में कई शिक्षक पद […]

Continue Reading

गोहाना विधानसभा सीट पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत

संगठन महामंत्री ने विधायक कैड़ा को दी बधाई भीमताल : हरियाणा के गोहाना विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद, भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा को उनके बेहतरीन कार्य के लिए संगठन महामंत्री अजय कुमार ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। विधायक कैड़ा ने देहरादून में संगठन महामंत्री से मुलाकात […]

Continue Reading

समाज कल्याण देगा उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगों को पुरस्कार

भीमताल। तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर समाज कल्याण विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगों को पुरूस्कृत किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि दिव्यांगों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय की समिति करेगी। जिनमें उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, स्वत रोजगार मे रत दिव्यांग व्यक्तियों, […]

Continue Reading