भीमताल । भीमताल झील किनारे जगह-जगह टूटी रेलिंगें दुघर्टनाओं की वजह बनी हुई है। क्षेत्र के लोग सिंचाई विभाग के अधिकारियों से रेलिंगों को सही कराने की मांग करते आ रहे हैं पर कोई कार्यवाही नहीं होने से लोग नाराज हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने कहा कि भीमताल झील में टूटी हुई रेलिंगे रोजाना दुघर्टनाओं को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद से रेलिंगें झील के चारों ओर से टूटी हुई है। इससे स्थानीय लोगों के पर्यटन कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही देश-विदेश से भीमताल घूमने आने वाले सैलानी भी परेशान हो रहे हैं। बृजवासी ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से टूटी हुई रेलिंगों को सही कराने की अपील की है।