विधायक कैडा ने तल्ला रामगढ़ में किया पुल का लोकार्पण

Social Reporting

भीमताल : रामगढ़ ब्लाक के तल्ला रामगढ़, नैकाना, पाली और हली गांव को जोड़ने वाले पुल का लोकार्पण विधायक राम सिंह कैडा ने शुक्रवार को किया ।विधायक कैडा ने बताया कि विगत वर्ष आपदा के दौरान यह पुल बह गया था।जिस कारण स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था ।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा विधायक राम सिंह कैड़ा से इस क्षत्रिग्रस्त पुल को बनाने की मांग की गई ।विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों व क्षेत्र के बच्चो की परेशानियों को देखते हुए पुल का कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार को इसका लोकार्पण किया । क्षेत्र के लोगो ने विधायक कैड़ा का फूल मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किए,साथ ही विधायक कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के गडगांव, लोश्ज्ञानी, नवली, गड़ेरूवा, नथुवाखान आदि गांवो का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना ।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अंकित पाण्डे, कमलेश बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, मोहन बिष्ट, लक्ष्मण सिंग मेवाड़ी, बाली राम, मनोज दानी, संजय सनवाल, हरीश चंद्र, गोबिंद रावत, पूरन सुयाल महेश मेहता, कुंदन चिलवाल सहित आदि लोग लोग मौजुद रहे ।

तल्ला रामगढ़ में पुल का लोकार्पण करते विधायक राम सिंह कैडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *